Chatrapati Shivaji Maharaj The great Maratha King

Chatrapati Shivaji Maharaj People likes Because:-


शिवाजी, जनता में इसलिए लोकप्रिय नहीं थे क्योंकि वे मुस्लिम-विरोधी थे:-


शिवाजी, जनता में इसलिए लोकप्रिय नहीं थे क्योंकि वे मुस्लिम-विरोधी थे या वे ब्राह्मणों या गायों की पूजा करते थे. वे जनता के प्रिय इसलिए थे क्योंकि उन्होंने किसानों पर लगान और अन्य करों का भार कम किया था.

शिवाजी के प्रशासनिक तंत्र का चेहरा मानवीय था और वह धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करता था. सैनिक और प्रशासनिक पदों पर भर्ती में शिवाजी धर्म को कोई महत्व नहीं देते थे. उनकी सेना के एक तिहाई सैनिक मुसलमान थे. उनकी जलसेना का प्रमुख सिद्दी संबल नाम का मुसलमान था और उसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम सिद्दी थे.

दिलचस्प बात यह है कि शिवाजी की सेना से भिड़ने वाली औरंगजेब की सेना का नेतृत्व मिर्जा राजा जयसिंह के हाथ में था, जो कि राजपूत था. जब शिवाजी आगरा के किले में नजरबंद थे तब कैद से निकल भागने में जिन दो व्यक्तियों ने उनकी मदद की थी, उनमें से एक मुसलमान था जिसका नाम मदारी मेहतर था.उनके गुप्तचर मामलों के सचिव मौलाना हैदर अली थे और उनके तोपखाने की कमान इब्राहिम गर्दी के हाथ में थी. उनके व्यक्तिगत अंगरक्षक का नाम रूस्तम-ए-जामां था.

शिवाजी सभी धर्मों का सम्मान करते थे. उन्होंने हजरत बाबा याकूत थोरवाले को जीवन पर्यन्त पेंशन दिए जाने का आदेश दिया था. उन्होंने फादर अंब्रोज की उस समय मदद की जब गुजरात में स्थित उनके चर्च पर आक्रमण हुआ. अपनी राजधानी रायगढ़ में अपने महल के ठीक सामने शिवाजी ने एक मस्जिद का निर्माण करवाया था जिससे उनके अमले के मुस्लिम सदस्य सहूलियत से नमाज अदा कर सकें. ठीक इसी तरह, उन्होंने महल के दूसरी ओर स्वयं की नियमित उपासना के लिए जगदीश्वर मंदिर बनवाया था.

अपने सैनिक अभियानों के दौरान शिवाजी का सैनिक कमांडरों को यह स्पष्ट निर्देश रहता था कि मुसलमान महिलाओं और बच्चों के साथ कोई दुर्व्यवहार न किया जाए. मस्जिदों और दरगाहों को सुरक्षा दी जाए और यदि कुरान की प्रति किसी सैनिक को मिल जाए तो उसे सम्मान के साथ किसी मुसलमान को सौंप दिया जाए.
एक विजित राज्य के मुस्लिम राजा की बहू को जब उनके सैनिक लूट के सामान के साथ ले आए तो शिवाजी ने उस महिला से माफी मांगी और अपने सैनिकों की सुरक्षा में उसे उसके महल तक वापस पहुंचवाया.

शिवाजी को न तो मुसलमानों से घृणा थी और न ही इस्लाम से. उनका एकमात्र उद्देश्य बड़े से बड़े क्षेत्र पर अपना राज कायम करना था. उन्हें मुस्लिम विरोधी या इस्लाम विरोधी बताना पूरी तरह गलत है. न ही अफजल खान हिन्दू विरोधी था. जब शिवाजी ने अफजल खान को मारा तब अफजल खान के सचिव कृष्णाजी भास्केर कुलकर्णी ने शिवाजी पर तलवार से आक्रमण किया था.

Q1. Who were the Chief Commanders in Shivaji's Army?
A. Daulat Khan and Siddi Misri, both Muslims.

Q2.Who was Shivaji's most trusted foreign secretary?
A. Mulla Haider, also a Muslim.

Q3. What was the name of one of Shivaji's most trusted servants who was always close to him and helped him to escape from Agra ?
A. Madani Mahtar, also a Muslim.

Q4. What did Shivaji build right in front of his palace at Raigad next to the Jagadishver Temple where he went for daily worship ?
A. A Special mosque for his Muslim subjects to worship.

(The politicians have hijacked many popular icons and they are misusing the icons to spread their political agenda of hatred.)
Source: from Facebook's page History is at  India
https://m.facebook.com/MyHistoryIsMyFuture/photos/a.1176260969130092/643970139025847/?type=3

Comments

Popular posts from this blog

मुग़ल बादशाह जहांगीर Mughal King Jahangir

Muslim Ruler Changej Khan's Grandson Barek khan

Chatrapati Shivaji Maharaj -The Maratha King