लॉक डाउन में ईद उल अज़ह़ा की नमाज़ घर में कैसे अदा करें?Eid ul Adha Namaz in Lockdown 2020
लॉक डाउन में ईद उल अज़ह़ा की नमाज़ घर में कैसे अदा करें? ? ईद की नमाज़ 2 रकअ़त अदा की जाएगी, इमाम पहली रकअ़त के लिए तकबीर ए तह़रीमा कहे और आहिस्ता से दुआ़ ए इस्तिफताह़ (दुआ ए सना) पढे, फिर बुलन्द आवाज़ से मजी़द सात तकबीरात (अल्लाहु अकबर) कहे (बअ़ज़ रिवायतों में सहीह सनद के साथ छ तकबीरात का भी ज़िक्र है, लिहाज़ा छ या सात जिस पर दिल मुतमइन हो वो कहे ) इसके बाद जहरन (बुलन्द आवाज़) से सूरह फातिहा़ (अल ह़मदुलिल्लाहि रब्बिल आ़लमीन) पढे, फिर इसके बाद सूरह क़ाफ या सूरह अअ़ला या क़ुरआन से जो याद हो वो पढे, फिर रुकूअ़ व सुजूद के बाद दूसरी रकअ़त के लिए खड़ा हो, फिर पहले बुलन्द आवाज़ से पॉच ज़ाइद तकबीरात (अल्लाहु अकबर) कहे और जहरन (बुलन्द आवाज़) से सूरह फातिहा़ की किरत के बाद सूरह क़मर या सूरह ग़ाशिया या कोई दूसरी सूरत पढ़े और रुकूअ़ व सुजूद के बाद सलाम फेर ले, खुतबे के आदाब को सामने रखते हुए अगर खुतबा दे सकता है तो दे वरना खुतबा न दे. *नोट: ईद उल अज़ह़ा की नमाज़ का वक्त 6:15 से शुरू हो जाता है लिहाज़ा अव्वल वक्त में अपने अपने घर में नमाज़े ई़द को अदा करें* नेकी...