Aaj ki Honewali maa बहुत ही अहम पोस्ट है, जरूर पढ़िए।

 बहुत ही अहम पोस्ट है, जरूर पढ़िए।



आज हमने एक औलाद और उनकी तर्बीयत पर बात करेंगे


सबसे पहले मैं आपको यह बता देती हूं मैं आपको जो भी बात बताती हूं, चाहे दुनिया की हो या दीनी में दीनी किताब में देखकर स्टडी करके बड़े हजरात से मालूमात करके ही बताती हूं,


देखें.. आजकल लोग कहते हैं अब कहां नेक फरमाबरदार पहले वाली औलादे बची हैं अब तो अपनी मनमानी करती है, मतलब जाहिर साफ है आप खुद अपनी औलाद को बिगाड़ना चाहते हैं।

इसकी सबसे बड़ी वजह है औलाद की सही तर्बीयत ना होना, अब बताएं सही तर्बीयत कौन करेगा? आसमान से फरिश्ते थोड़ी आएंगे। अपनी औलाद की तरबियत मां के पेट से ही शुरु कर दो फिर इंशाल्लाह वह खुद नेक फरमाबरदार सच्चे होंगे

सबसे पहली बात__ आजकल यह होता है हमारी प्रेग्नेंट बहने जो

मायके में हो या ससुराल में वह उन पर काम का ज्यादा जोर  नहीं देते ज्यादा से ज्यादा रेस्ट के लिए देते हैं जो कि  देना भी चाहिए और ऑफिशियल वर्क  ऑफिस से उनको पहले ही छुट्टी मिल जाती है

तो इस दरमियान वह फ्री रहती हैं जो कि अपना ज्यादातर वक्त Song सुनना, YouTube, Netflix, Instagram, TV इसी में गुजार देती है

याद रहे उस वक्त जो आप कर रही होती हैं आने वाले बच्चे पर उसका पूरा पूरा असर होता है यह बात हदीस से भी साबित है

उस हाल में मेरी बहना कम से कम फोन का इस्तेमाल करें।

अब जो अहम बात है करना क्या है? चलिए बताती हूं,       😊

सबसे पहले नमाज की पाबंदी दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवा कलमा जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा पढ़े दुरूद शरीफ, सुबह शाम की सो सो तस्वी ज्यादा से ज्यादा वक्त कुरान पर गुजारे

ला इलाहा इल्लल्लाह की तस्वी की पाबंद रहे, 

इंशाल्लाह ऐसी औलाद होगी जिसका आप गुमान नहीं कर सकते अल्लाह हम सबको अमल करने की तौफीक अता फरमाए

 

हमारी तरफ से पूरी इजाजत है आप कॉपी पेस्ट करके पोस्ट को अपनी टाइमलाइन पर शेयर करें ग्रुप पर शेयर करें। हर एक तक पहुंचाई जानकारी😊

This post from Fb Page sadaf Fatima  https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=179651170349478&id=100049137890385

                  Shukriya Jazakallah 😊

Comments

Popular posts from this blog

मुग़ल बादशाह जहांगीर Mughal King Jahangir

Muslim Ruler Changej Khan's Grandson Barek khan

Chatrapati Shivaji Maharaj -The Maratha King